फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Child Labor Prohibition Day Only 31 Child Labourers rescued in himachal

एंटी चाइल्ड लेबर डे: छह साल में 21 हजार निरीक्षण, छुड़ाए गए महज 31 बाल श्रमिक

Tue, 12 Jun 2018 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 12 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
International Child Labor Prohibition Day Only 31 Child Labourers rescued in himachal

देश भर की तरह प्रदेश में भी जहां तहां बाल श्रम होता नजर आता है, लेकिन श्रम विभाग का अमला यह नहीं देख पा रहा है। पिछले छह साल के सरकारी आंकड़ों में विभाग की हैरतअंगेज करामात ऐसा ही कुछ दर्शा रही है।

विज्ञापन


विभाग की मानें तो इन छह सालों के दौरान विभागीय टीमों ने 21 हजार से ज्यादा औचक निरीक्षण किए हैं, लेकिन उन्हें केवल 31 बच्चे ही बाल श्रम करते मिले, जिन्हें छुड़ा लिया गया। विभाग के इन अजब दावों से कहना मुश्किल है कि प्रदेश कभी बाल श्रम मुक्त हो भी पाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के श्रम विभाग ने वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक के जो आंकड़े दर्ज किए हैं, उनमें विभाग की अथक मेहनत तो नजर आती है, लेकिन बाल श्रम लगभग नगण्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह वर्ष की रिपोर्ट बताती है कि विभाग ने इस दौरान कुल 21 हजार 472 निरीक्षण किए। इस लिहाज से विभागीय टीमों ने रोजाना करीब 10 मर्तबा औचक निरीक्षण कर बाल श्रम पर नकेल कसने की कोशिश की, लेकिन सफलता के नाम पर इन छह सालों में विभाग 31 बच्चों को बाल श्रम से छुड़ाने में कामयाब हो पाया।

अभियोग चलाने से लेकर आर्थिक दंड के अधिकार

International Child Labor Prohibition Day Only 31 Child Labourers rescued in himachal
child labour

कार्रवाई के नाम पर विभाग के पास अभियोग चलाने से लेकर आर्थिक दंड के अधिकार भी हैं। उधर, विभाग के पास बाल श्रम पर रोक न लग पाने के अपने तर्क हैं।

नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाल श्रम करते बच्चों को विभाग छुड़ा तो लेता है, लेकिन उनके पुनर्वास को ठोस नीति नहीं है। विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को परिवार को सौंपा जाता है या फिर बाल कल्याण आयोग के सुपुर्द किया जाता है।

कई बार छुड़ाए गए बच्चे फिर से बाल श्रम की कुरीति का हिस्सा बन जाते हैं। अधिकारी ने दावा किया कि 21 हजार से ज्यादा निरीक्षण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई।

छह वर्ष के दौरान 31 बच्चों को छुड़ाने के अलावा 41 मामलों में बाल श्रम के आरोप पर अभियोजन चलाया गया। 31 मामलों में लोगों को सजा भी हुई। यही नहीं, 3.37 लाख रुपये उल्लंघन करने वालों से बतौर जुर्माना वसूला गया। 

विशेष फंड से पुनर्वास की योजना

International Child Labor Prohibition Day Only 31 Child Labourers rescued in himachal

बाल श्रम से छुड़ाए गए बच्चों के पुनर्वास को विभाग एक विशेष फंड का प्रावधान करने जा रहा है। इस फंड से जुटने वाली राशि का इस्तेमाल बच्चों के पुनर्वास पर होगा।

एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर मामलों में गरीब परिवार के बच्चे ही काम में लगे होते हैं जो अपनी या परिवार की इच्छा से काम में लगे होते हैं। उन्होंने बताया कि फंड के जरिये बच्चों को आर्थिक मदद देने का प्रयास होगा

ताकि बालिग होने तक उन्हें बाल श्रम न करना पड़े। हालांकि जब तक ऐसा फंड तैयार नहीं होता, तब तक बच्चों को बाल श्रम से बचाया तो जा सकता है लेकिन उन्हें या उनके परिवारों को रोकना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed