फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Badminton Academy will be setup in Dharamshala,mou with Saina Nehwal

धर्मशाला में बनेगी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी, साइना नेहवाल से होगा करार

Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
International Badminton Academy will be setup in Dharamshala,mou with Saina Nehwal
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

हिमाचल के धर्मशाला में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी खोली जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ करार करने जा रही है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग आजकल एमओयू करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


नवंबर में इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में बताया कि कोविड-19 के चलते प्रदेश में खेल गतिविधियां बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


इन्हें पटरी पर लाने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में इंटरनेशनल बैडमिंटन अकादमी खोलने का फैसला लिया है। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ जल्द ही एमओयू साइन कर लिया जाएगा। साइना की देखरेख में प्रदेश में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को तराशा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर अंत तक लागू होगी नई खेल नीति

हिमाचल में नई खेल नीति के लागू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। नवंबर में नई खेल नीति को सरकार प्रदेश में लागू करने जा रही है। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि 3 नवंबर को इसी कड़ी में विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रखी गई है।

प्रयास रहेगा कि नवंबर अंत तक नई खेल नीति को हिमाचल में लागू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नई नीति के तहत खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी का विशेष कोटा दिए जाने का भी प्रावधान है।

खेल संगठनों और फेडरेशन का लिया जाएगा सहयोग
पठानिया ने बताया कि नई खेल नीति को लागू करने के लिए सभी खेल संगठनों और फेडरेशन का सहयोग लिया जाएगा। सरकार अकेले इस नीति को लागू नहीं कर सकती है। पूर्व खिलाड़ियों का सहयोग भी बहुत आवश्यक है। स्कूलों में रिक्त पड़े डीपीई के पदों को भरने के लिए भी शिक्षा मंत्री से जल्द ही बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed