फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interesting experiment on Galileo's falling object rule.

सही साबित हुआ गैलीलियो का सिद्घांत, देखें रोचक वीडियो

Mon, 15 Feb 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Feb 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
interesting experiment on Galileo's falling object rule.

15वीं सदी में गैलीलियो ने गिरती वस्तुओं को लेकर जो सिद्घांत दिया था वह आधुनिक तकनीक से किए गए प्रयोग के बाद काफी हद तक सही साबित हुआ है। गैलीलियो ने कहा था कि यदि वायु की गैरमौजूदगी में एक कैनन बॉल और पंख को एक साथ ऊंचाई से नीचे गिराया जाता है तो दोनों एक ही गति और एक ही समय में नीचे गिरते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में बीबीसी की ओर से जारी वीडियो में इस बात को सही साबित किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यदि एक पंख और कैनन बॉल को समान ऊंचाई से गिराया जाता है तो पहले बॉल नीचे गिरता है बाद में पंख। मगर यदि यही प्रयोग वायु की गैर मौजूदगी में किया जाए तो दोनों चीजें एक साथ नीचे गिरती हैं।
विज्ञापन


हालांकि गिरती वस्तुओं को लेकर अरस्तू, गैलीलियो और आर्किंमिडीज के नियमों को भी अधूरा बताया गया है। शिमला के वैज्ञानिक और इस विषय पर गहनता से शोध कर चुके डॉ. अजय शर्मा ने इन नियमों को पूरा किया है। उनके अनुसार वस्तु का घनत्व, भार और आकार भी काफी महत्वपूर्ण है जो गिरती वस्तुओं पर लागू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अरस्तू, गैलीलियो और आर्किंमिडीज के दिए नियमों को पूरा करते हुए एक संशोधित सिद्घांत दिया है। इसके तहत सिद्घांत में एक और घटक आ जाता है जो वस्तु के आकार आदि की व्याख्या करता है। कुछ प्रयोगों के बाद इस अंतिम रूप दिया जा सकता है। वीडियो साभार: बीबीसी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed