फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter University Cricket Competition: Himachal, DAV Jalandhar and Punjab University in quarter finals

अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: हिमाचल, डीएवी जालंधर और पंजाब विश्वविद्यालय क्वाटर फाइनल में

Wed, 07 Feb 2024 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 07:28 PM IST
सार

 प्री क्वार्टर में डीएवी जालंधर ने एसजीआरआरयू देहरादून, पीयू ने एसएसजेयू अलमोड़ा और हिमाचल प्रदेश विवि ने संत बाबा भाग सिंह विवि को हराया। प्रतियोगिता के तकनीकी संयोजक एचपीसीए अंपयार प्रो. अनिल गुलेरिया ने बताया बुधवार को पहले मैच में डीएवी जालंधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन
Inter University Cricket Competition: Himachal, DAV Jalandhar and Punjab University in quarter finals
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, डीएवी जालंधर और पंजाब विश्वविद्यालय की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री क्वार्टर में डीएवी जालंधर ने एसजीआरआरयू देहरादून, पीयू ने एसएसजेयू अलमोड़ा और हिमाचल प्रदेश विवि ने संत बाबा भाग सिंह विवि को हराया। प्रतियोगिता के तकनीकी संयोजक एचपीसीए अंपयार प्रो. अनिल गुलेरिया ने बताया बुधवार को पहले मैच में डीएवी जालंधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ऋषि महाजन ने 24, शाश्वत ने 47 और अभिषेक ने 33 रन बनाए। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 119 रन बनाए। देहरादून के अर्जुन के 15 और नितिन वशिष्ठ के 19 रनों को छोड़ अन्य कोई खिलाड़ी मैदान में विरोधी गेंदबाजों के समक्ष टिक नहीं पाया और टीम के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार किए बिना ही मात्र 72 रन पर आउट हो गए।

विज्ञापन


दूसरे मैच में पंजाब विवि ने एसएसजेयू अलमोड़ा को 9 विकेट से हरा दिया। अलमोड़ा ने 7 विकेट के नुकसान पर विरोधी टीम को 53 रन का लक्ष्य दिया। पीयू ने मात्र 4.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। एसबीबीएस विवि जालंधर और एचपीयू के मध्य हुए तीसरे मैच में एचपीयू ने जालंधर को 8 विकेट से हरा दिया। जालंधर ने 10 ओवर में 47 रन बनाए। टीम के एकमात्र खिलाड़ी आदिल महमूद ने 17 रन बनाए। अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को छू नहीं पाया। लक्ष्य का पीछा करने आई एचपीयू के ओपनर लोकेश चौहान जसप्रीत सिद्रू की दूसरी ही गेंद में हमजा मुसिल को कैच थमा बैठे। राघव आंगरा के 20 और अमित के 23 रनों ने टीम को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed