फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Insurance corporation honored agents.

Shimla News: बीमा निगम ने सम्मानित किए अभिकर्ता

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Insurance corporation honored agents.
शिमला। भारतीय जीवन बीमा निगम की माल रोड शाखा ने शनिवार को होटल पीटरहॉफ में अपने अभिकर्ताओं के लिए शैक्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 100 से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सहायक शाखा प्रबंधक रमेश, विकास अधिकारी मनदीप कंवर एवं विकास अधिकारी खेम राज वर्मा भी मौजूद रहे। आयोजन में शीर्ष अभिकर्ताओं को सम्मानित किया। माल रोड शाखा ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 2,000 पॉलिसियां और 13 करोड़ रुपये का प्रीमियम करके शानदार प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, अनिल वर्मा, अनिल ठाकुर, नीता, महेंद्र लाल, यादव सिंह, शकुंतला राणा, रीना देवी, सीमा, संदीप वर्मा, अमित नलवा, निशा, हेमंत शर्मा और विजय वत्ती को सम्मानित किया गया। विकास अधिकारी मनदीप कंवर की टीम ने प्रदेश में अब तक 450 पॉलिसियां करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article