फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inspection of landsliding areas

Shimla News: शिमला में भूस्खलन रोकथाम कार्यों की समीक्षा, समिति ने लिया जायजा

Sun, 26 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspection of landsliding areas

विज्ञापन
शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के तहत गठित स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड समिति ने जिले में चल रहे भूस्खलन रोकथाम कार्यों और फंड उपयोग की प्रगति का निरीक्षण किया। यह दौरा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीडीएमए ज्योति राणा के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों में सभी सर्किलों के एचपीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग शिमला एवं रामपुर सर्किल के अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने तीन प्रमुख परियोजनाओं का स्थल पर जाकर मूल्यांकन किया है। इनमें एडवांस स्टडी चौक से बालूगंज चौक तक सड़क पर भूस्खलन रोकथाम कार्य, गुम्मा-पुजालि बागी सड़क की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य, गुम्मा-बागी-नारकंडा मार्ग पर भूस्खलन नियंत्रण उपाय शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और फंड के सही उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को कम किया जाए ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed