{"_id":"5d40515f8ebc3e6cc05052a6","slug":"inquiry-completed-in-kumarhatti-solan-building-collapse-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी हादसा: जांच पूरी, सरकार को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी हादसा: जांच पूरी, सरकार को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Tue, 30 Jul 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बीते 14 जुलाई को कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर धराशायी हुए चार मंजिला भवन की जांच पूरी कर ली गई है। जल्द ही यह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी। इस हादसे में 13 सैनिकों समेत एक महिला की मौत हो गई थी। एसडीएम रोहित राठौर ने जांच पूरी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में क्या है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया जा सकता है। जांच उन सभी पहलुओं पर की गई है जो लोगों ने बताए या मौके के हालात देखकर सामने आए थे। जांच में मिट्टी से लेकर भवन सामग्री तक सब कुछ शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन