फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inquiry Committee headed by ADM Kullu formed for investigation of kullu bus accident case

कुल्लू बस हादसा: एडीएम कुल्लू की अध्यक्षता में बनाई जांच कमेटी, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Fri, 21 Jun 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
inquiry Committee headed by ADM Kullu formed for investigation of kullu bus accident case
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के बंजार में हुए बस हादसे की न्यायिक जांच के लिए एडीएम अक्षय सूद की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में एसडीएम बंजार, आरटीओ कुल्लू, डीएसपी कुल्लू और पीडब्ल्यूडी के मेकेनिकल विंग के अधिशाषी अभियंता शामिल हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू ने मामले की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मांगी है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी बस में निर्धारित सीटों की क्षमता से कहीं अधिक सवारियां थीं। 

विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटक की मौत

inquiry Committee headed by ADM Kullu formed for investigation of kullu bus accident case

वहीं बस हादसे में अधिकतर बंजार और कुल्लू जिले के सीमांत क्षेत्र मंडी के लोगों की मौत हुई है। बस में जिभी जा रही दिल्ली की एक पर्यटक महिला की भी मौत हो गई है। इसकी पहचान मानता पुत्री राजवीर दिल्ली के रूप में हुई है। एक पर्यटक घायल हो गया है।प्रशिक्षु डॉक्टर मोहम्मद तलहार जिभी घूमने जा रहा था, लेकिन बस गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गया है।

अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में चलता रहा काम 
बंजार अस्पताल में वीरवार को लाशों को रखने के लिए प्रांगण छोटा पड़ गया। वहीं, अस्पताल के एक कोने में मोबाइल की लाइट की रोशनी से काम चलता रहा। पुलिस के कर्मचारी अस्पताल के एक कोने में मोबाइल की रोशनी से काम निपटाते रहे। बंजार अस्पताल में क्षमता से अधिक घायल आने से व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। हालांकि, मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed