{"_id":"660eabb909e7f6545d07de70","slug":"information-given-to-students-about-earthquake-safety-shimla-news-c-19-sml1001-330361-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विद्यार्थियों को दी भूकंप \nमें बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विद्यार्थियों को दी भूकंप में बचाव की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में मॉकड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में वीरवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान चार अप्रैल 1905 में कांगड़ा में विनाशकारी भूकंप से हुई त्रासदी को याद किया।
छोटा शिमला स्कूल में वीरवार को आपदा मॉक ड्रिल में एनजीओ डोर्स की टीम ने नवीन यादव की अगुवाई में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आपदा के दौरान सुरक्षित निकलने, सुरक्षित स्थानों का चयन करने और आपदा की स्थिति में खुद की सुरक्षा करने की जानकारी दी।
स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सभी टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया। राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय पोर्टमोर में मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को भूकंप के प्रति जागरूक रहने और दूसरों की सहायता के बारे में जानकारी दी। इस मौके प्रभारी मुक्ता शर्मा, प्रमोद चौहान, संजीव कुमार और तृप्ता शर्मा मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल में प्रधानाचार्य रजनी सेठ की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान चलाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग में नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता गुरबचन सिंह ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ और सुनामी सहित अन्य आपदाओं के दौरान खुद के बचाव बारे जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।