Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Information Commission: Panchayat Secretary told Corona the reason for giving late information

सूचना आयोग: पंचायत सचिव ने कोरोना को बताया देरी से सूचना देने का कारण

Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Information Commission: Panchayat Secretary told Corona the reason for giving late information
हिमाचल सूचना आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की एक ग्राम पंचायत के सचिव ने आरटीआई एक्ट में सूचना देने में देरी होने का कारण कोरोना वायरस बताया। इसके अलावा आरटीआई के आवेदन का स्पष्ट नहीं होना भी इसकी वजह बताया। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी दी है कि भविष्य में वह आरटीआई एक्ट में आए आवेदनों का निपटारा करते हुए सावधान रहें। यह भी सुनिश्चित करें कि सारी सूचना समयबद्ध तरीके से जारी कर दी गई है। मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान की आरटीआई अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए गया।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा के ब्लॉक सुलह की ग्राम पंचायत कौना के पंचायत सचिव के खिलाफ यह आरटीआई अपील सूचना आयोग के समक्ष हुई। इसमें कहा गया कि पंचायत सचिव ने आवेदक के आवेदन पर पहले ध्यान नहीं दिया और असम्मानजनक तरीके से पेश आया। पंचायत सचिव से फोन पर बयान लिया गया। सचिव ने पूरी सूचना देने का दावा किया, साथ ही कहा कि देरी का कारण कोविड 19 महामारी और आवेदन में स्थिति का स्पष्ट नहीं होना है। आयोग ने पाया कि प्रथम अपीलीय अथॅारिटी के आदेशों की अनुपालना करते हुए आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। आयोग ने कहा कि सचिव अगर आरटीआई के आवेदनों पर भविष्य में भी इसी तरह से देरी करेेंगे तो उनके खिलाफ आरटीआई एक्ट में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed