फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about the schemes was given through street plays.

Shimla News: नुक्कड़ नाटक से दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about the schemes was given through street plays.
शिमला। अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नाट्य दल जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों ने शुक्रवार को विकास खंड रामपुर की पंचायत नीरथ और नोगली और हिम आधार कला मंच नालदेहरा के कलाकारों ने कोटखाई की पंचायत रावला क्यार के रोखाला और पंचायत क्यारवी के बाघल गांव में योजनाओं की जानकारी दी। सुरधानी कला केंद्र के कलाकारों ने विकास खंड मशोबरा की पंचायत चमियाना, पंचायत छकड़ैल और जयदेव कुर्गण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने विकास खंड बसंतपुर की पंचायत जुनी और घरयाना में लोगों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पंचायत नीरथ के प्रधान प्रेम चौहान, नोगली के प्रधान केतन चौहान, सचिव भूपेंद्र, पंचायत रावला क्यार की प्रधान बबीता, सचिव सुरेश कुमार, पंचायत क्यारवी की सचिव कमला देवी, पंचायत चमियाना की प्रधान रीता चौहान, पंचायत छकड़ैल के प्रधान यशपाल, पंचायत जुनी की प्रधान सीमा कंवर, वार्ड सदस्य रक्षा देवी और पंचायत घरयाना के प्रधान संजय भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article