फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about nutrition fortnight given in Junga

Shimla News: जुन्गा में दी पोषण पखवाड़ की जानकारी

Mon, 11 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about nutrition fortnight given in Junga
जुन्गा (शिमला)। एकीकृत बाल विकास परियोजना मशोबरा के सौजन्य से सोमवार को जुन्गा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और पोषण पखवाड़ा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसी लाल कश्यप ने की। इस मौके उन्होंने पोषण शपथ भी दिलाई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा रूपा रानी ने कहा कि बेटियां घर की शान होती हैं जो दो कुलों को रोशन करती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह बेटा-बेटी में अंतर पैदा न करें बल्कि दोनों का पालन पोषण और शिक्षा समान रूप से करें। सीडीपीओ ने बताया कि इस साल 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने महिलाओं को पीएनडीटी एक्ट बारे विस्तार से जानकारी दी। केंद्र प्रबंधक मशोबरा भावना ने वन स्टाॅप सेंटर तथा पुलिस विभाग के प्रतिनिधि द्वारा पोक्सो एक्ट, 181 महिला हेल्पलाईन तथा महिला घरेलु हिंसा इत्यादि बारे जानकारी दी गई। इससे पहले वृत पर्यवेक्षक जुन्गा रोहित बिंद्रा और पर्यवेक्षक सांगटी कल्पना वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article