फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about insurance scheme given to farmers in Darbhog

Shimla News: दरभोग में किसानों को दी बीमा योजना की जानकारी

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about insurance scheme given to farmers in Darbhog
जुन्गा (शिमला)। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से उद्यान विभाग एवं सेंट्रल जनरल इंश्योरेंस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में दरभोग पंचायत घर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दरभोग और शिलोंबाग पंचायतों के करीब 150 किसानों और बागवानों ने भाग लिया। शिविर में किसानों को फसल बीमा, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक बागवानी तकनीकों और आय के वैकल्पिक साधनों की जानकारी दी। सेंट्रल जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी राजीव धीमान ने फसल बीमा योजना के प्रावधानों और लाभों की जानकारी दी। इस मौके पर उद्यान विभाग की ओर से डॉ. राहुल चौधरी, उद्यान प्रसार अधिकारी डीपी. शर्मा, विषय विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता, उद्यान विभाग से राजेंद्र कुमार, देवेंद्र, सुमित पाल, शिलोंबाग पंचायत के प्रधान विनोद वर्मा और दरभोग के प्रधान कमल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article