फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information about bank schemes given in Dhali and Fagu

Shimla News: ढली और फागू में दी बैंक योजनाओं की जानकारी

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about bank schemes given in Dhali and Fagu
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (राज्य सहकारी बैंक) के जिला कार्यालय शिमला-एक के तहत चल रही शाखाएं इन दिनों ग्राहकों को जागरूक करने के लिए वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन कर रही है। इस कड़ी में बैंक की ढली और फागू शाखा ने अपने ग्राहकों के लिए शिविर आयोजित किए। ढली शाखा द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में स्थानीय नागरिकों एवं ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय सुरक्षा के तरीकों से अवगत करवाया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक अनिल चौहान एवं सहायक प्रबंधक जोग चंद ने लोगों को जागरूक किया। बैंक अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि किसी के साथ भी अपना ओटीपी (ओटीपी), पिन या बैंक खाता विवरण साझा न करें। शिविर में मंजू रांटा, रीना, काजल, नरोत्तम, विशाल, कुशल, नेक राम तथा अन्य गणमान्य लोगों और बैंक के ग्राहकों ने भाग लिया। फागू (शिमला) शाखा ने पंचायत धरेच (तहसील ठियोग) में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक ज्ञान सिंह और सहायक प्रबंधक जोग चंद ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस शिविर में जय मां शिलरू महिला मंडल की प्रधान अनीता, सचिव पुष्प लता, दक्ष स्वयं सहायता समूह की प्रधान बबीता तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article