{"_id":"8d6785917c85e8a8d3af9e85eed98c91","slug":"inedepandece-day-celebration-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल तथा रोहित ठाकुर समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल कुल्लू में, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर सोलन में, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली मंडी में, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया सिरमौर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी लाहौल- स्पीति जिला के केलांग में, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री धर्मशाला में, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ऊना में, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी चंबा में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बिलासपुर में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा हमीरपुर में तथा प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओं में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, जगजीवन पाल उद्योग मंत्री के साथ कांगड़ा के धर्मशाला में, मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के साथ बिलासपुर में, मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ऊर्जा मंत्री के साथ नाहन में, मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर तथा मनसा राम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री के साथ मंडी में तथा मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल हमीरपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।