फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   industry minister mukesh agnihotri will give one lakh rupee to Baksho

उड़नपरी बख्शो को उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री देंगे बड़ी मदद

Sun, 14 Aug 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Sun, 14 Aug 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
industry minister mukesh agnihotri will give one lakh rupee to Baksho

जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रदेश सरकार के बिलासपुर स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए संघर्ष कर रही गरीब उड़नपरी बख्शो देवी को जल्द प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री एक लाख की राशि भेंट करेंगे। उद्योग मंत्री ईसपुर में होने वाले आगामी चेक वितरण समारोह में बख्शो को यह चेक सौंपेंगे।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि बख्शो और उस जैसी अन्य गरीब और होनहार बेटियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने यह घोषणा की थी, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। गौर हो कि बख्शो देवी ने अभावों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीरो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़ लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान उसके पेट में दर्द भी उठा था। बावजूद बख्शो ने इस दौड़ में अप्रत्याशित तरीके से जीत हासिल की। इसके बाद अमर उजाला में खबर छपते ही बख्शो सुर्खियों में आ गई। लोगों ने बख्शो की खुलकर मदद की। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें बख्शो
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसी प्रतिभाओं पर नाज है। उन्होंने यह भी कहा कि बख्शो को स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए क्या तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसके लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से बात की जाएगी। सरकार ऐसी प्रतिभाओं को तलाशेगी, जो अभावों के चलते आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed