पीयूष गोयल से मिले उद्योग मंत्री बिक्रम, रेल परियोजनाओं पर की चर्चा
औद्योगिक विकास योजना को वर्ष 2024 तक दो वर्ष का विस्तार देने और राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर के समान प्रोत्साहन प्रदान करने का भी आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने केंद्रीय मंत्री रेल मंत्री पीयूष गोयल का जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन के सर्वेक्षण और भानूपल्ली-बिलासपुर-बैरी और चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए वर्ष 2021-22 के बजट प्रावधान में वृद्धि की घोषणा लिए आभार जताया है। साथ ही परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। बिक्रम सिंह ने केंद्रीय मंत्री से बद्दी में फार्मा टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए निर्यात योजना के लिए व्यापार अधोसंरचना (टीआईईएस) के तहत प्रस्तुत प्रस्ताव के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने औद्योगिक विकास योजना को वर्ष 2024 तक दो वर्ष का विस्तार देने और राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर के समान प्रोत्साहन प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे (एकेआईसी) के तहत औद्योगिक नोड के रूप में समावेश करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिक्रम सिंह को राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।