{"_id":"59a17cac4f1c1b0b4e8b45c7","slug":"industry-development-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलस्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित, मिलेगा उद्योंगों को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलस्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्र होंगे विकसित, मिलेगा उद्योंगों को बढ़ावा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर आधारित क्षेत्र विकसित करने जा रही है। फार्मा एंड फूड प्रोसेसिंग तथा गत्ते की पेटियों सहित पांच औद्योगिक समूहों की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह जानकारी शुक्रवार देर शाम उद्योग विभाग की औद्योगिक क्षेत्र को सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित की गई वेबसाइट के लोकार्पण के दौरान दी है। उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की तैयार रिपोर्ट ‘राइजिंग हिमाचल प्रदेश: ए माउंटेन अपर्चुनिटीज’ को भी जारी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य में निवेश के लिए बड़ी संख्या में उद्यमियों को आकर्षित करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को लाभान्वित करने के लिए प्रक्रियाओं तथा मापदंडों के सरलीकरण के अलावा उनके लिए अनेक प्रोत्साहनों की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने उद्योग क्षेत्र से अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के अलावा उन्हें ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बायोटेक्नोलॉजी में भी निवेश के लिए आगे आना चाहिए।
पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल जीवाराजका ने राज्य सरकार से पर्यटन परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कनेक्टविटी तथा पैकेज जैसी गुणात्मक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में और कदम उठाने का आग्रह किया।
विजन-2020 पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक विस्तार तथा व्यापार पर बल देना होगा।
इस अवसर पर एससीएस उद्योग एजेवी प्रसाद, निदेशक उद्योग राजेश शर्मा, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश समिति के अध्यक्ष ध्यान चंद मौजूद रहे।