फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industrial shed to be built on 35 bighas in Kummi: Bikram Singh

कुम्मी में 35 बीघा पर बनेगा औद्योगिक शेड : बिक्रम

Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Industrial shed to be built on 35 bighas in Kummi: Bikram Singh
रिवालसर में बस स्टैंड का शिलान्यास करते परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह संवाद - फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। कुम्मी पंचायत के घट्टा में 30 से 35 बीघा सरकारी भूमि चिह्नित कर वहां औद्योगिक शेड बनाने की दिशा में काम करें। यह आदेश परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्त्रस्म सिंह ने रिवालसर के बैसाखी मेले के समापन पर उद्योग विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को घट्टा में अविलंब मौका करने के निर्देश दिए। इससे लोगों को छोटी औद्योगिक इकाइयां लगाने की सुविधा होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह आदेश परिवहन मंत्री बिक्त्रस्म सिंह ने विधायक इंद्र सिंह गांधी की मांग पर दिए।इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा में सवा चार साल में चहुंमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बस अड्डे के शिलान्यास के लिए परिवहन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। ऊपरी बल्ह क्षेत्र में सड़क नेटवर्क की मजबूती और पुलों पर 172 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। पानी और बिजली के कार्यों पर 66 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा, नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष रीता देवी, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ढमेेश्वर ठाकुर, महामंत्री रणवीर सिपहिया और कुलदीप ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भीखम राम, लोअर रिवालसर पंचायत की प्रधान कौशल्या देवी, उपप्रधान पदम सिंह भाटिया समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed