फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industrial area will be built in Sailuri near Amb in Una, preparation to be developed as Green Hydrogen Park

Himachal: ऊना के सैलूरी में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, ग्रीन हाइड्रोजन पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी

Wed, 12 Apr 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

उद्योग सचिव आरडी नजीम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस नए औद्योगिक क्षेत्र पर चर्चा की गई। इस क्षेत्र के साथ रेल कनेक्टिविटी होने के कारण यहां उद्योग लगाना उपयुक्त माना गया है। 

विज्ञापन
Industrial area will be built in Sailuri near Amb in Una, preparation to be developed as Green Hydrogen Park
औद्योगिक क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब के पास सैलूरी में 27 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। यहां पर ग्रीन हाइड्रोजन पार्क विकसित करने की तैयारी है। इस क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी से संबंधित उद्योगों को लगाए जाने की योजना है। बुधवार को इस संबंध में राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उद्योग सचिव आरडी नजीम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस नए औद्योगिक क्षेत्र पर चर्चा की गई। इस क्षेत्र के साथ रेल कनेक्टिविटी होने के कारण यहां उद्योग लगाना उपयुक्त माना गया है। चूंकि सरकार ने प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने का संकल्प लिया है तो ऐसे में इस क्षेत्र को इस कार्य के लिए उपयुक्त माना गया है। राज्य उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि यह प्रदेश का नया औद्योगिक क्षेत्र होगा। इसकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि यहां पर रेल कनेक्टिविटी और पानी की अच्छी व्यवस्था है।

विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में ओपीएस के ड्राफ्ट पर होगी मंत्रणा
हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक वीरवार अपराह्न 3:30 बजे होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम यानी ओपीएस का मामला चर्चा के लिए जा सकता है। ओपीएस के नियमों के ड्राफ्ट पर इसमें मंत्रणा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को देय महंगाई भत्ते की भी घोषणा कर सकते हैं। इसके प्रस्ताव पर कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। शिक्षा विभाग में रिक्तियां भरने का मामला भी बैठक में जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed