फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indu Goswami will be the National General Secretary of BJP Mahila Morcha

इंदु गोस्वामी होंगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री

Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

इंदु मूल रूप से कांगड़ा जिला के पालमपुर की रहने वाली हैं। वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह पालमपुर से प्रत्याशी थीं, मगर चुनाव नहीं जीत पाईं।

विज्ञापन
Indu Goswami will be the National General Secretary of BJP Mahila Morcha
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री होंगी। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। तीन दिन पहले ही इंदु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी नई दिल्ली में भेंट की। इस मुलाकात के बाद उनका महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए चयन होना तय हो चुका है। नई दिल्ली से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना देर रात तक जारी की जानी थी।

विज्ञापन


उससे पहले ही उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। इंदु मूल रूप से कांगड़ा जिला के पालमपुर की रहने वाली हैं। वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह पालमपुर से प्रत्याशी थीं, मगर चुनाव नहीं जीत पाईं। वर्ष 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल के प्रभारी रहते भी वह संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed