फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indu Goswami elected unopposed to Rajya Sabha, Assembly Secretary handed over certificate

इंदु गोस्वामी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, विधानसभा सचिव ने सौंपा प्रमाण पत्र

Wed, 18 Mar 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Indu Goswami elected unopposed to Rajya Sabha, Assembly Secretary handed over certificate
- फोटो : अमर उजाला

इंदु गोस्वामी राज्यसभा के लिए बतौर निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थित में बुधवार को विधानसभा परिसर में उन्हें विधानसभा सचिव ने प्रमाण पत्र सौंपा है। इनसे पहले विप्लव ठाकुर राज्यसभा सांसद थी, कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की ओर से इंदु को यह जिम्मेबारी सौंपी है। वह हिमाचल की 9 वी महिला सांसद होगी। इस सीट के लिए 13 मार्च को नामांकन दाखिल हुआ था। कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में इंदु गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा और केंद्र के नेतृत्व के चलते इंदु को राज्यसभा भेजा जा रहा है। महिला होने के नाते हिमाचल के लिए यह सम्मान की बात है। कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार न दिए जाने पर उन्होंने विपक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इंदु गोस्वामी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा के अलावा विभिन्न पदों पर रही है। उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्यसभा में हिमाचल के जो भी विकासात्मक मुद्दे होंगे। उन्हें उठाएगी। 
विज्ञापन


राज्यसभा में उठाएगी हिमाचल के मुद्दे 
इंदु गोस्वामी ने कहा कि वह पर्यटन और एयर कनेक्टिविटी से संबंधित मामले को राज्यसभा में उठाएगी। हिमाचल में इनकी काफी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते सारे कार्यक्रम रद्द किए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परमार ने दी बधाई, बोले - इंदु को प्रदेश को ढेरो उम्मीदे

Indu Goswami elected unopposed to Rajya Sabha, Assembly Secretary handed over certificate

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुश्री इंदु गोस्वामी को राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में परमार ने कहा कि इंदु गोस्वामी के राज्यसभा सांसद के रूप में चुने जाने से जहां महिलाओं का सम्मान बढ़ा है, वहीं कांगड़ा जिला का सम्मान भी बड़ा है।

गोस्वामी अपनी सर्वोच्चता योग्यता तथा दृढ़ता के साथ राज्य सभा में सांसद के रूप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रदेश के विकास में अपनी अह्म भूमिका निभाएगी। परमार ने कहा कि कहा कि इंदु गोस्वामी को सभी को उनसे बहुत उम्मीदें है।
 

इंदु गोस्वामी का सियासी सफर 

Indu Goswami elected unopposed to Rajya Sabha, Assembly Secretary handed over certificate
इंदु गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यसभा सांसद बनीं इंदु गोस्वामी ने छात्र राजनीति से ही अपना सियासी सफर शुरू किया। 35 साल से वह भाजपा से जुड़ी हैं। उन्हें मोदी और नड्डा का करीबी माना जाता है। मोदी जब हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे तो इंदु भाजपा और भाजयुमो में सक्रिय रह चुकी हैं। छात्र राजनीति के समय से ही उनका जगत प्रकाश नड्डा के साथ संवाद रहा है। इंदु वर्ष 2017 में पालमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वह 2016 से 2019 के बीच भाजयुमो अध्यक्ष रहीं।

वर्ष 1998 से 2000 के बीच वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। 2000 से 2003 के बीच राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। वह 1990 से 1992 के बीच महिला मोर्चा अध्यक्ष बनीं। 1992 से 1994 के बीच जिला उपाध्यक्ष बनीं। 1994 से 1996 के बीच भाजयुमो की राज्य सचिव बनीं। 1996 से 1998 के मध्य भाजयुमो की उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं। 1998 से 2002 के बीच दो बार भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव बनीं। वर्ष 2007 से 2012 के मध्य भाजपा की कार्यकारी सचिव और 2013 से 2016 के बीच राज्य सचिव रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed