फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian women kabaddi team member priyanka negi and kavita thakur statement

इस वजह से महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक चूका भारत

Mon, 27 Aug 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
indian women kabaddi team member priyanka negi and kavita thakur statement

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रही एशियाई खेलों में भारत को महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक रेफरियों के भेदभावपूर्ण फैसलों  के कारण गंवाना पड़ा। भारतीय टीम  में सीनियर खिलाड़ियों की कमी और जूनियरों को अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव न होना भी फाइनल में हार की वजह बनी।

विज्ञापन


एशियाई खेलों रजत पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम कीं खिलाड़ी हिमाचल की प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर ने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के रेफरियों को कबड्डी खेल की ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में कई फैसले उनके खिलाफ हो गए।
विज्ञापन


पदक जीत कर हिमाचल पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों महिला खिलाड़ी रविवार को बिलासपुर में पुलिस विभाग और कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

indian women kabaddi team member priyanka negi and kavita thakur statement

सम्मान समारोह के दौरान इन खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि इस बार जकार्ता गई टीम में सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था। अन्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव कम होना भी टीम का फाइनल में हार का कारण रहा। समारोह के बाद कविता अपने घर मनाली रवाना हो गई।

जकार्ता गई भारतीय टीम में हिमाचल की तीन खिलाड़ियों प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी शामिल रहीं। प्रियंका व रितु ने बिलासपुर में कबड्डी की बारीकियां सीखी हैं, जबकि कविता साईं हॉस्टल धर्मशाला में खेलना सीखी है। तीनों में अच्छी दोस्ती है।      

परशुराम अवार्ड और नकद पुरस्कार पर लगी रोक हटे : प्रियंका

indian women kabaddi team member priyanka negi and kavita thakur statement

प्रियंका नेगी का कहना है कि हिमाचल खेल विभाग परशुराम अवार्ड और नकद पुरस्कार पर लगी रोक हटाए, ताकि सीनियर को सम्मान मिलता देख जूनियर प्रेरित हों।

सिरमौर के शिलाई में सरकार हॉस्टल खोले, ताकि महिला खिलाड़ी यहीं पर कबड्डी की बारीकियां सीख सकें, क्योंकि प्रदेश की 12 महिला खिलाड़ियों की टीम में सात अकेले शिलाई से ही हैं। खेल छात्रावासों में महिला खिलाड़ियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो।

प्रियंका पर हिमाचल पुलिस को गर्व
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि कबड्डी खिलाड़ी पुलिस इंस्पेक्टर प्रियंका नेगी ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। बिलासपुर और हिमाचल पुलिस के लिए यह गर्व की बात है। 
 

महिला खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करे सरकार : कविता

indian women kabaddi team member priyanka negi and kavita thakur statement

कविता ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार और विभाग को कदम उठाने चाहिएं। कविता ने बताया कि वह जब मनाली अपने घर पहुंचेगी, तो वहां जाकर वह अपने भाइयों को राखी बांधेगी।       

बाहरी देशों के रेफरी कबड्डी की बारीकियों से अनजान : रेफरी 
अंतरराष्ट्रीय रेफरी कृष्णलाल का कहना है कि बाहरी देशों के रेफरियों को कबड्डी की ज्यादा जानकारी न होने के कारण भारत को हार मिली। इस बार ओलंपिक में कबड्डी को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत के कोच कई देशों के खिलाड़ियों को कबड्डी की बारीकियां सिखा रहे हैं।उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रदेश का मनोबल बढ़ाया है। उनकी हर मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed