फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian railway overcharging for food in trains

इस फार्मूले से रोजाना 10 लाख यात्रियों को चूना लगा रहा रेलवे

Sun, 22 Oct 2017 01:22 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 22 Oct 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
indian railway overcharging for food in trains

भारतीय रेलवे रोजाना 10 लाख यात्रियों को चूना लगा रहा है। खाने-पीने की चीजों पर राउंडिंग ऑफ का फार्मूला लगा रेलवे 5 रुपये तक अतिरिक्त वसूली कर रहा है। खाद्य पदार्थों के दाम पांच के गुणक यानी पांच, दस और पंद्रह रुपये के हिसाब से लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


टिकट बुकिंग के बाद अब भारतीय रेलवे ने सफर के दौरान खाने-पीने पर जीएसटी लगाकर राउंडिंग ऑफ का यह खेल शुरू कर दिया है। यह ऐसा फार्मूला है जिसमें यदि आपका बिल पांच रुपये से 10 पैसे भी अधिक बनता है तो सीधे दस रुपये चार्ज किए जाएंगे। पहली जुलाई 2017 से भारतीय रेलवे ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारतीय रेलवे में रोजाना करीब दस लाख यात्री कैटरिंग सर्विस का प्रयोग करते हैं। उधर, राउंडिंग ऑफ के लिए बाकायदा अधिसूचना जारी की गई है। आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। आरटीआई के जवाब में रेलवे ने राउंडिंग ऑफ से मूल्य से अधिक वसूली को स्वीकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अधिसूचना में

indian railway overcharging for food in trains

अधिसूचना के अनुसार एक जुलाई के बाद से रेलवे ने वास्तविक कीमतों पर टैक्स और राउंडिंग ऑफ के नाम पर 19.6 से 53.8 फीसदी वृद्धि की है। यदि आप दुरंतो में सफर के दौरान ब्रेकफास्ट करते हैं तो 34 रुपये के ब्रेकफास्ट के लिए आपको 32.3 फीसदी अधिक 45 रुपये चुकाने होंगे।

जबकि 18 फीसदी जीएसटी के साथ यह कीमत महज 40.12 रुपये बनती है। यह महज दुरंतो स्लीपर क्लास ही बात नहीं है। यह लूट शताब्दी और राजधानी में फर्स्ट एसी और सेकंड एसी के साथ ही इकनॉमी क्लास में इसी तरह से लागू है।

राउंडिंग को नकार चुके हैं पीएम मोदी

indian railway overcharging for food in trains

आरटीआई एक्टिविस्ट और मानवाधिकार कार्यकर्ता सुजीत स्वामी गत एक वर्ष से रेलवे की विभिन्न खामियों को दूर करने में प्रयासरत हैं। उनके इन प्रयासों की पीएम भी सराहना कर चुके हैं।

उनके भारतीय रेल व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को देखते हुए पीएमओ कार्यालय से प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है।

उन्होंने यह तर्क दिया है कि नोटबंदी के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से राउंडिंग ऑफ और दुकानदारों से टॉफी लेने का विरोध करने का आह्वान किया था। इसके विपरीत रेलवे टिकट और कैटरिंग में राउंडिंग ऑफ से यात्रियों को लूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed