फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian of the year award to Kangana Ranaut.

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को एक और अवार्ड, सानिया भी सम्मानित

Sun, 12 Jun 2016 08:51 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 12 Jun 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Indian of the year award to Kangana Ranaut.
नेशनल अवार्ड के बाद कंगना रणौत को इंडियन ऑफ द ईयर 2016 में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अवार्डों की झड़ी लगा दी है। नेशनल अवार्ड के बाद कंगना रणौत को इंडियन ऑफ द ईयर 2016 में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन


समारोह में कंगना के अलावा अभिनेता रणवीर सिंह और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने से कंगना के अभिभावक गदगद हैं। माउंटेन गर्ल कंगना सबको पछाड़ बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन


तीन नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना को इंडियन ऑफ द ईयर 2016 के दौरान स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। सिनेमा जगत में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए उन्हें इस अवार्ड सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा हुनर के दम पर नाम रोशन कर रही कंगना

Indian of the year award to Kangana Ranaut.
कंगना रनौत

तनु वेड्स मनु रिटर्सं फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए वित्त मंत्री अरुण जेतली ने दिल्ली में उन्हें यह सम्मान दिया। इससे पहले कंगना को फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला है।

कंगना मंडी जिला के छोटे से कस्बे भांबला से संबंध रखती हैं। इन दिनों मनाली सिरसा में कंगना के सपनों के आशियाना बन रहा है। अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि बेटी कंगना अपने हुनर के दम पर बुलंदियों को छू रही है।

बेटी को एक और अवार्ड मिलना उसकी प्रतिभा को दर्शाता है। उन्हें कंगना पर नाज हैं। माता आशा रणौत ने कहा कि कंगना मेहनत के बलबूते आज शिखर पर है। बावजूद इसके उसकी मेहनत दिन-रात जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed