फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Muslim community burn Pakistan flag in Bilaspur Himachal Pradesh

मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, बोले-पीएम मोदी दें मुंहतोड़ जवाब

Fri, 05 May 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 05 May 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Muslim community burn Pakistan flag in Bilaspur Himachal Pradesh

हिंदू सैनिकों की बर्बरता से की गई हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय पाकिस्तान के विरोध में उतर आया है। हिमाचल के जिला बिलासपुर में सैकड़ों मुस्लिमों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहीद जवानों की मौत का बदला लेने की मांग की। 

विज्ञापन



अल्पसंख्यक नेता मुनीर अख्तर लाली की अगुवाई में सैकड़ों मुस्लिम बिलासपुर बस अड्डा के पास एकत्रित हुए। यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने हिंदू सैनिकों की बर्बरता पूर्ण की गई हत्या के विरोध में पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग

Indian Muslim community burn Pakistan flag in Bilaspur Himachal Pradesh

एकमत होकर प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान के ऐसे शर्मनाक कार्यों का कड़ा जवाब दिया जाए। शहीद जवानों का बदला लेना जरूरी है। सरहद पर जाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को मुस्लिम समुदाय हमेशा तत्पर है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिलाध्यक्ष मुनीम खान ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत जैसे शांतिप्रिय देश में अकारण हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहा है।

बर्बरतापूर्ण सैनिकों की हत्या की जा रही है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान दिनेश कुमार, इकबाल, राजू खान, मुस्ताक, सनीम, सराज अख्तर, सदीक, अनीम, ज्योति, रियाज, मनु, सगीर और रफीक सहित सैकड़ों मुस्लिम उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed