{"_id":"d4aa66e7aebd7d150748195916444fd4","slug":"indian-flat-at-ridge-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी पहलः रिज पर लहराएगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी पहलः रिज पर लहराएगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आशियाना रेस्तरां के सामने सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। हिमाचल में यह पहली बार हो रहा है। राज्य सरकार की हैरिटेज कमेटी और फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया ने इसके लिए नगर निगम को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
अब जल्द ही नगर निगम सौ फीट ऊंचा तिरंगे को फहराने के लिए पोल लगाने का टेंडर आमंत्रित करेगा। 15 अगस्त तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रिज मैदान पर लगाए जाने वाला तिरंगा 24 घंटे फहराएगा। रात के समय तिरंगे को रौशनी से जगमग करने के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। सौ फीट ऊंचाई का तिरंगा देश की राजधानी दिल्ली के कनाट प्लेस समेत 63 शहरों में लगाया गया है।
विज्ञापन
झंडा संहिता के अनुसार 100 फीट ऊंचाई वाले पोल पर ही रात के समय विशेष रोशनी कर राष्ट्रध्वज को लहराया जा सकता है। हरियाणा के फरीदाबाद में 3 मार्च 2015 को 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था जो देश में सबसे ऊंचा है। इसकी ऊंचाई दिल्ली की कुतुब मीनार से भी 12 फीट ऊंची है। कुतुब मीनार की ऊंचाई 238 फीट है।
विज्ञापन
आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि नगर निगम ने फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के पास रिज मैदान पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए अनुमति मांगी थी। फाउंडेशन ने आवेदन स्वीकार कर लिया है। राज्य सरकार की हैरिटेज कमेटी ने भी रिज मैदान पर निर्माण करने की अनुमति दे दी है। जल्द ही पोल लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
15 अगस्त तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक ने बताया है कि रिज मैदान पर लगाया जाने सौ फीट ऊंचा तिरंगा 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। शहर की तीन दिशाओं से यह दिखेगा।