{"_id":"5d691a428ebc3e017232524f","slug":"indian-army-bharti-rally-in-paddal-ground-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, नवंबर में यहां होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, नवंबर में यहां होगी भर्ती
Fri, 30 Aug 2019 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Aug 2019 06:15 PM IST
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए सुनहरा मौका है। मंडी के पड्डल मैदान में 1 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के युवा भाग ले सकते है। भर्ती प्रक्रिया 1 से 6 नवंबर तक चलेगी।
निदेशालय सैन्य भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल तनवीर सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय थल सेना में (सैनिक फार्मा पदों के लिए) भर्ती का आयोजन 1 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि मापदंड और योग्यता एवं इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर संपर्क करें। उन्होंने उम्मीदवारों को दलाल एवं धोखेबाजों से दूर रहने के अलावा नशीले पदार्थों के सेवन से बचने का आह्वान किया।