फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India will respond to Chinese intrusions from himachal.

घुसपैठ का जवाब अब यहां से देगा भारत

Wed, 24 Sep 2014 08:11 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
India will respond to Chinese intrusions from himachal.

भारतीय सीमा पर बार बार हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने और इस पर निगरानी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। मंत्रालय जल्द ही हिमाचल के जिला स्पीति में एयरपोर्ट बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।

विज्ञापन


सीमा पार से बार-बार घुसपैठ और तिब्बत में रेल लाइन बिछने से चिंतित होकर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने स्पीति के रंगरीक में सामरिक लिहाज से एयरपोर्ट बनाने की जरूरत जताई थी।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। इसमें दलील दी गई थी कि तिब्बत में चीन अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी हो गया है कि रंगरीक में एयरपोर्ट बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने दिया जवाब

India will respond to Chinese intrusions from himachal.

ये एयरपोर्ट पर्यटन के लिहाज से भी ठीक होगा। रवि ठाकुर के इस पत्र का जवाब रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पत्र संख्या 2431 वीआईपी में दिया है। जवाब में रंगरीक में एयरपोर्ट बनाने के संकेत दिए गए हैं।

जवाब में जेटली ने लिखा है कि मांग जायज है। आयोग के पत्र को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। जल्द ही इस दिशा में ठोस पहल शुरू होगी। रवि ठाकुर ने कहा कि रंगरीक में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर पहले भी रक्षा मंत्रालय सर्वे कर चुका है।

सर्वे के लिए केन्द्र से कुछ बजट भी जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार रक्षा मंत्री जेटली ने उनकी इस मांग को लेकर गंभीरता दिखाई है। इससे रंगरीक में हवाई पट्टी के निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed