यहां होगा भारत-विंडीज सीरीज का फैसला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के क्रिकेट टुअर की गवाह धौलाधार की वादियां भी बनेंगी। भारत में टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के पांच एक दिवसीय मैच होंगे। ये मैच आठ अक्तूबर से शुरू होंगे।
पहला मैच कोच्चि में 8 को, दूसरा विशाखापटनम में 11 को, तीसरा कटक में 14 को, चौथा कोलकाता में 17 को और पांचवां एवं अंतिम मैच 20 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा। यानि दोनों टीमों के बीच अगर चार मैचों में बराबरी रही तो सीरीज का फैसला धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ही होगा।
ऐसे में 20 अक्तूबर को धर्मशाला में विश्व भर से क्रिकेट प्रेमी जुटेंगे। हालांकि, धर्मशाला स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता केवल 20 हजार तक ही है।
दूसरी बार मिली मेजबानी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को 20 अक्तूबर को वन डे की मेजबानी करने का दूसरी बार मौका मिल रहा है। धर्मशाला को वन डे की मेजबानी करने का पहला मौका जनवरी 2013 में मिला था। पहली मेजबानी में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत से बीसीसीआई ने एचपीसीए को तोहफा दिया है।
बरसात के बाद बनेगी पिच
अभी क्रिकेट का ऑफ सीजन चल रहा है। बरसात खत्म होने के बाद स्टेडियम के ग्राउंड में पिच बनाने का काम शुरू होगा। इसके बाद ही विकेट की नेचर का पता चल पाएगा। हालांकि, अभी तक स्टेडियम में जितने भी मैच हुए हैं, उनमें गेेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए पिच फायदेमंद रही है।