फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India vs Sri Lanka virat kohli will not paly in ODI at dharamshala

INDvsSL: धर्मशाला के मैदान पर इस बार नहीं दिखेगा इस स्टार क्रिकेटर का जलवा

Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka virat kohli will not paly in ODI at dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के मैदान पर इस स्टार क्रिकेटर का जलवा नहीं दिखेगा। दस दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ी सात नवंबर को पहुंच जाएंगे। दोपहर 12:05 बजे श्रीलंका की टीम चार्टर विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसके बाद 12:55 बजे टीम इंडिया के खिलाड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। दोनों टीमें वाया शीला होकर सीधे पवेलियन जाएंगी। धर्मशाला पहुंचने के बाद दोनों टीमें वीरवार को आराम फरमाएंगी। दोनों टीमें 8 और 9 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम में जीत के लिए प्रेक्टिस करेंगी।
विज्ञापन


धर्मशाला के मैदान पर इस बार स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जलवा नहीं दिखेगा। कोहली धर्मशाला मैच की कप्तानी नहीं करेंगे। वह धर्मशाला नहीं आएंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका की टीम के साथ भिड़ेगी। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ी आज धर्मशाला पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच रेफरी और दो अंपायर पहुंचे धर्मशाला
धर्मशाला में 10 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वन डे मैच का धूम-धड़ाका शुरू हो गया है। वन डे मैच में अपनी अपनी भूमिकाएं निभाने के लिए क्रिकेट के बड़े नामों का पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को धर्मशाला में वन डे मैच में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जैस्क्रो पहुंच गए। इसके अलावा दो अंपायर पॉल रिफिल और साइमन फ्राई भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं।

सस्ती टिकटें सिर्फ इनके लिए

India vs Sri Lanka virat kohli will not paly in ODI at dharamshala

धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर को होने वाले वन डे क्रिकेट मैच के लिए अब सस्ती टिकटें भी मिलेंगी। सस्ती टिकटें सिर्फ छात्रों और महिलाओं को ही मिलेंगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में छात्रों और महिलाओं की सस्ती टिकटों की मांग पर चर्चा की गई।

बैठक में छात्रों और महिलाओं को टिकटों में विशेष छूट देने का फैसला लिया गया। दोनों वर्गों के लिए 4 विशेष स्टैंड के रेट 1250 रुपये से कम करके 599 और 499 रखे गए हैं।

ये टिकटें छात्रों को अपना स्कूल/कॉलेज का पहचान पत्र और महिलाओं को आधार कार्ड दिखाकर स्टेडियम के टिकट काउंटर और पेटीएम की वेबसाइट पर ऑनलाइन 7 दिसंबर से उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed