फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Two laborers killed a mason by striking him with a shovel following a dispute over a financi

हिमाचल प्रदेश: पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में दो मजदूरों ने मिस्त्री की फावड़े के वार से कर दी हत्या

Thu, 15 Oct 2026 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ा/नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ा/नादौन (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

महज तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री की हत्या कर दी गई। वारदात में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों के शामिल होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Two laborers killed a mason by striking him with a shovel following a dispute over a financi
पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की मौत मामले की प्रारंभिक जांच में हत्या का खुलासा हुआ है। महज तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री की हत्या कर दी गई। वारदात में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे पंचायत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार के मधुबनी का रहने वाला दूसरा आरोपी संतोष घटनास्थल से भाग गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों मंगलवार रात एक साथ बैठे थे और उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सहायक मजदूरों ने कथित तौर पर फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से पुलिस ने मर्डर वेपन खून से सना फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार शाम हुआ वारदात का खुलासा
हत्या की वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को इसकी सूचना बुधवार शाम को मिली। गांव के एक छोर पर सुनसान जगह पर स्थित कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। बुधवार शाम कुछ लोग रामलीला देखने जा रहे थे। इसी दौरान वहां लाइट जलती देख उन्होंने आगे बढ़कर आवाज लगानी चाही, लेकिन बरामदे में शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीएसपी रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन अभी हमीरपुर नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी
पुलिस ने मामले में फस्टे निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, दूसरे फरार आरोपी संतोष की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि मृतक टाइल लगाने का काम करता था और दोनों आरोपी उसके सहायक मजदूर थे। पैसों के हिसाब को लेकर उपजा विवाद हत्या की वजह बना।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed