फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   divyangs Pension in Himachal increased; hike to take effect from April 1, 2026;

सरकार ने दी बड़ी राहत: हिमाचल में दिव्यांग राहत भत्ता बढ़ा; 1 अप्रैल 2026 से देय होगी बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

Thu, 15 Oct 2026 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 10:34 PM IST
सार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अधिसूचना जारी कर सामाजिक सुरक्षा (पेंशन/भत्ता) नियम, 2010 में संशोधन किया है। दिव्यांग राहत भत्ते  की बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से देय होगी।

विज्ञापन
divyangs Pension in Himachal increased; hike to take effect from April 1, 2026;
दिव्यांग राहत भत्ते में बढ़ोतरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 100 फीसदी दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को बड़ी राहत देते हुए दिव्यांग राहत भत्ते की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी है। वहीं, 70 से 99 फीसदी तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को पहले की तरह 1700 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अधिसूचना जारी कर सामाजिक सुरक्षा (पेंशन/भत्ता) नियम, 2010 में संशोधन किया है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, 100 फीसदी दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को 1 अप्रैल 2026 से 3000 रुपये प्रतिमाह दिव्यांग राहत भत्ता देय होगा। वहीं, 70 से 99 फीसदी दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए भत्ते की दर 1700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। इस फैसले से पूर्ण दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1300 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों और अन्य खर्चों में आर्थिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed