{"_id":"5e5508de8ebc3ef3ca7c8861","slug":"india-vs-south-africa-odi-match-tickets-on-counters-from-first-week-of-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: मार्च के पहले सप्ताह में काउंटर पर मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: मार्च के पहले सप्ताह में काउंटर पर मिलेंगे टिकट
Tue, 25 Feb 2020 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 25 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : फाइल फोटो
भारत- दक्षिण अफ्रीका के मध्य 12 मार्च को खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच की टिकटों की बिक्री के लिए मार्च माह के पहले सप्ताह में काउंटर खोला जाएगा। दो से तीन दिन तक काउंटर पर ही खेल प्रेमियों को टिकटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिन लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से टिकटें खरीदी हैं और टिकटें होम डिलीवरी के स्थान पर काउंटर पर हासिल करने के लिए आवेदन किया है, वे व्यक्ति भी इस दौरान टिकटें हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एचपीसीए कुछ टिकटें काउंटर भी बेचेगा। मार्च माह के पहले सप्ताह में काउंटर खोले जाएंगे। एचपीसीए प्रबंधन की मानें तो इस बार लोगों की सुविधा के लिए अधिक समय तक काउंटर पर टिकटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमियों ऑनलाइन के अलावा काउंटर भी टिकटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए मार्च माह के पहले सप्ताह में टिकटों की बिक्री के लिए काउंटर खोले जाएंगे। एचपीसीए का प्रयास रहेगा कि इस बार काउंटर पर अधिक से अधिक टिकटें क्रिकेट प्रेमियों को उपलब्ध करवाई जाएं। - सुमित शर्मा, सचिव, एचपीसीए।
विज्ञापन