फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India Vs Newzealand one day series will starts from dharamshala.

धर्मशाला से शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरिज का रोमांच

Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
India Vs Newzealand one day series will starts from dharamshala.
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम से एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन डे सीरीज का आगाज 16 अक्तूबर को धौलाधार की वादियों में बने धर्मशाला स्टेडियम से होगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस हाई वोल्टेज मैच की तिथि की घोषणा कर दी है। मैच डे एंड नाइट होगा। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने मैच की तिथि की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की कड़ी मेहनत की बदौलत धर्मशाला को एक और हाई वोल्टेज मैच मिला है।
विज्ञापन


22 सितंबर को कानपुर में पहला टेस्ट
न्यूजीलैंड की टीम सितंबर में भारत दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच 22 सितंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में टेस्ट सीरीज शुरू होगी। उधर, फरवरी 2017 में धर्मशाला को आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका भी हाल ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा वनडे कोटला, तीसरा मोहाली में
वन डे सीरीज का का दूसरा मैच फिरोजशाह कोटला मैदान दिल्ली में 19 अक्तूबर, तीसरा मैच मोहाली में 23 अक्तूबर, चौथा मैच रांची में 26 अक्तूबर और आखिरी मैच 29 अक्तूबर को विदर्भ (महाराष्ट्र) में खेला जाएगा।


Published By Ashok Chauhan

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed