फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   india sri lanka t20 in Hpca stadium dharamshala deepak chahar and ravi bishnoi

धर्मशाला: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे चाहर और बिश्नोई

Mon, 28 Feb 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल आठ खिलाड़ी पहली बार एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच खेलेंगे।

विज्ञापन
india sri lanka t20 in Hpca stadium dharamshala deepak chahar and ravi bishnoi
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के मैचों में रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज पहली बार खेलेंगे। दीपक चाहर इस बार भी यहां नहीं खेल सकेंगे। चोट के कारण चाहर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


15 सितंबर, 2019 को भी तीनों खिलाड़ी धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 मैच के लिए टीम में शामिल थे, लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो पाया था। भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में चयनित टीम के सात खिलाड़ियों ने धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच खेले हैं। इनमें कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। 
विज्ञापन


ईशान धर्मशाला में खेलेंगे पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल आठ खिलाड़ी पहली बार एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच खेलेंगे। हालांकि, ये खिलाड़ी रणजी मैचों के अलावा देवधर ट्रॉफी में धर्मशाला में मैच खेलने का अनुभव रखते हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच खेलेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी खेल चुके हैं। संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल और आवेश खान के पास एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी मैच खेलने का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed