{"_id":"621c7512065fe270c5162f8e","slug":"india-sri-lanka-t20-cricket-match-in-hpca-stadium-dharamshala-and-captain-rohit-sharma-batting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका टी20: धर्मशाला मैदान में खामोश रहा हिटमैन का बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-श्रीलंका टी20: धर्मशाला मैदान में खामोश रहा हिटमैन का बल्ला
Mon, 28 Feb 2022 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:44 PM IST
सार
पहले मैच में रोहित शर्मा दो गेंदों में मात्र एक रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं तीसरे और सीरीज के अंतिम टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा का एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ बल्ला खामोश रहा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में श्रीलंका टीम के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। दो मुकाबलों में रोहित छह रन बना सके। रविवार को धर्मशाला में खेले गए भारत-श्रीलंका टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने निराश किया। इस दौरान रोहित शर्मा को एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए। 9 गेंदों में मात्र पांच रन बनाकर रोहित आउट हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा एक ही रन बना पाए थे। वर्ष 2017 में एचपीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा 13 गेंदों में मात्र दो रन ही बना पाए थे। इसके बाद करीब चार साल बाद श्रीलंका के खिलाफ एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
पहले मैच में रोहित शर्मा दो गेंदों में मात्र एक रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं तीसरे और सीरीज के अंतिम टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा का एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ बल्ला खामोश रहा और और 9 गेंदों में मात्र पांच रन ही बना सके।
विज्ञापन