{"_id":"528b696dcffacec3cd4dec891dcce872","slug":"india-post-will-start-internet-banking-service-in-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग अप्रैल से शुरू करेगा इंटरनेट बैंकिंग सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग अप्रैल से शुरू करेगा इंटरनेट बैंकिंग सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली अप्रैल 2016 से डाक विभाग के उपभोक्ताओं को मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। 31 मार्च 2016 से पहले विभाग ने प्रदेश के कई डाकघरों में खाते खोलने वालों को आधुनिक सेवाएं देने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
हाईटेक हो रहे डाक विभाग ने फरवरी में प्रदेश के 14 मुख्य डाकघरों में एटीएम खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा प्रदेश के 466 डाकघरों को कोर बैंकिंग से भी जोड़ा जाएगा। मंगलवार को डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल एके शौरी ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
डाक विभाग में विभिन्न तरह के खाते खोलने वाले सभी ग्राहकों को मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने नए खाते खोलने वाले ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल आईडी लेना शुरू कर दिया है। पुराने ग्राहकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। मेजर जनरल एके शौरी ने बताया कि शिमला और बिलासपुर में खोले गए एटीएम के लिए एक-एक हजार कार्ड बांट दिए गए हैं। 14 अन्य स्थानों में भी एटीएम फरवरी तक खोल दिए जाएंगे।
इन सभी क्षेत्रों के लिए 250-250 एटीएम विभाग के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन महीने के भीतर विभाग में खाली पदों को भर दिया जाएगा। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग के सामान की डिलिवरी के लिए डाक विभाग के विभिन्न कंपनियों के साथ हुए अनुबंध
के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। हिमाचल में हर महीने 25 से 30 हजार के बीच ऑनलाइन शॉपिंग का सामान डिलीवर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंब में पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग बनाने की अनुमति भी विभाग को मिल गई है।
डाक विभाग राजधानी शिमला में बिजली के बिल भी जमा कर रहा है। विभाग ने शिमला में योजना को सफलतापूर्वक चलाने के बाद पूरे प्रदेश में सुविधा देने की सरकार से पेशकश की है। राज्य सरकार को डाक विभाग ने आवेदन भेज दिया है।
हिमाचल प्रदेश ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत प्रदेश में डाक विभाग को मिले टारगेट को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को 31 मार्र्च 2016 तक योजना के तहत खाते खोलने का लक्ष्य दिया था। हिमाचल में एक लाख खाते खोलने का लक्ष्य था।
जिसे हिमाचल डाक विभाग इकाई ने 11 जनवरी को पूरा कर लिया है। टारगेट पूरा करने वाला हिमाचल देश का पहला सर्किल बन गया है। डीबीटीएल के तहत मिलने वाली वाली गैस सब्सिडी, मनरेगा और अन्य भुगतानों के वितरण के लिए डाकखानों में ही पेमेंट बैंक का अलग काउंटर भी खोला जाएगा।