फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   india-pakistan world cup match at dharamshala.

भारत-पाक मैच का खुमार, डेढ़ महीने पहले ही सारे होटल बुक

Mon, 08 Feb 2016 12:17 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 08 Feb 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
india-pakistan world cup match at dharamshala.

हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैच के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। टिकट की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन यहां होटल मैच से डेढ़ माह पहले की बुक हो गए हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों ने एडवांस बुकिंग करवा दी है। धर्मशाला में टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैच होंगे। अभी तक आईसीसी ने मैचों के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू नहीं की है, बावजूद क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने के लिए धर्मशाला के सभी होटल बुक कर लिए हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला के अमूमन होटल 22 मार्च तक बुक हो गए हैं। होटलों में एक भी कमरा खाली नहीं है। पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी डीजीएम अनिल महाजन ने बताया कि धर्मशाला में निगम के पांच होटल हैं। वर्ल्ड कप के दौरान निगम के सभी होटल बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया हेल्थ रिजॉर्ट के मैनेजर राजीव सिंह, सूर्या होटल के एमडी परमजीत बाबा, इंद्रप्रस्थ होटल के मैनेजर सुनील, महिंद्रा क्लब के मैनेजर विपुल चक्रवर्ती ने बताया कि होटलों के सभी कमरे बुक हो चुके हैं। एक आईएएस अफसर ने बताया कि उनको दिल्ली और मुंबई से उनके दोस्तों के भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट लेने के लिए फोन आ रहे हैं।


धर्मशाला के लिए बड़ी बात : अनुराग
बीसीसीआई के सचिव और एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में क्रेज है। धर्मशाला के लिए यह गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed