India England Test Match: जेम्स एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
धर्मशाला में खेले गए टेस्ट क्रिकेट को कई रिकॉर्ड दे गया। एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला धर्मशाला में खेले गए टेस्ट क्रिकेट को कई रिकॉर्ड दे गया। एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। वहीं दो खिलाड़ियों के 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच का गवाह भी धर्मशाला बना। अनिल कुंबले के टेस्ट मैचों में 35 बार पांच विकेट लेने के रिकाॅर्ड भी धर्मशाला में अश्विन ने 36वीं बार 5 विकेट लेकर तोड़ा। इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 700 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कुलदीप यादव का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 800 और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने 708 विकेट हासिल किए थे।
एंडरसन ने भारतीय टीम के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर लाने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच ने सात विकेट लेकर सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने का किसी भारतीय स्पिन गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरिज में सबसे अधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकाॅर्ड को तोड़ कर यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम किया है।
अश्विन ने धर्मशाला में बनाए दो रिकाॅर्ड
आर अश्विन ने धर्मशाला में दो रिकाॅर्ड बनाए। आर अश्विन 100वां मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर उन्होंने अनिल कुंबले के पांच बार 35 विकेट लेने के रिकाॅर्ड को तोड़ा। अश्विन ने टेस्ट मैचों की एक पारी में 36वीं बार पांच विकेट हासिल किए हैं।