{"_id":"5d7cc98e8ebc3e93ca6f7865","slug":"ind-vs-south-africa-lance-klusener-and-david-miller-s-statement-over-dharamshala-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला टी-20: क्लूजनर बोले- भारत की बजाय अपनी मजबूती पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला टी-20: क्लूजनर बोले- भारत की बजाय अपनी मजबूती पर फोकस
Sat, 14 Sep 2019 04:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के सहायक बल्लेबाजी कोच एवं पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर ने कहा कि भले ही भारतीय टीम वर्तमान में मजबूत स्थिति में है, लेकिन हम भारत की बजाय अपनी मजबूती पर फोकस कर रहे हैं। मैच में जहां भी हमें मौका मिलेगा, हम उसे भुनाने का प्रयास करेंगे। भारत में खेल को काफी बातें प्रभावित करती हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भारतीय पिचों पर अपने खेल को संभाल सकते हैं, लेकिन मौसम और दर्शकों से भरे स्टेडियम में प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन
टीम में अनुभव की कमी नहीं : मिलर
धर्मशाला। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम भारत की परिस्थितियों से वाकिफ नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की ए टीम भारत का दौरा कर चुकी है। उस टीम के अधिकतर खिलाड़ी वर्तमान टीम में शामिल हैं। नई टीम है तो ऐसा नहीं है कि अनुभव की कमी है। युवा टीम के साथ हम भारतीय टीम को चुनौती देंगे। हम भारत की परिस्थितियों के अध्ययन के चलते ही एक सप्ताह पहले यहां आए हैं। पूरे होमवर्क के साथ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक साल तक हर सीरीज में दिखते रहेंगे नए चेहरे: कोहली
विज्ञापन