फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India vs Pakistan Record Cricket Tickets sale at HPCA

भारत-पाक मैच का क्रेज, टिकट के लिए रिकॉर्डतोड़ डिमांड

Thu, 03 Mar 2016 04:37 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan Record Cricket Tickets sale at HPCA

धर्मशाला में 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट के जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच की टिकट लेने के लिए ऑनलाइन लाटरी सिस्टम के जरिये एक ही दिन में 115681 क्रिकेट प्रशंसकों ने आवेदन किए।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रशंसकों के इस जुनून ने दिखा दिया है कि टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड में भारत पाक मैच ही हाईवोल्टेज मुकाबला है। एचपीसीए के प्रेस सचिव ने इसकी पुष्टि की। टी 20 कप के भारत और पाक मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री को जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन


दो दिन में 138101 क्रिकेट प्रेमियों ने पंजीकरण करवाया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए विशेष लॉटरी सिस्टम के जरिये टिकटों की बिक्री करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन ही रिकॉर्ड आवेदन

India vs Pakistan Record Cricket Tickets sale at HPCA

दो दिन में प्राप्त आवेदनों में 115681 आवेदन तो पहले दिन ही किए गए। एचपीसीए में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में दर्शकों ने टिकटों के लिए डिमांड की है। क्रिकेट प्रेमियों में सभी को समान अवसर और टिकटों का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए पहले पंजीकरण करना था।

अपने पसंदीदा मैच के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने से उन्हें स्वत: ही ड्रा में शामिल किया जाएगा। विजेताओं को ड्रॉ द्वारा चुना जाएगा और चुने गए विजेताओं को बुकिंग पूरा करने के लिए पेमेंट लिंक भेजा जाएगा। रजिस्टर करने का विंडो 25 फरवरी को शुरू किया गया जो 2 मार्च तक खुला रहा। अब ड्रा निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed