{"_id":"57fe73574f1c1b833928e367","slug":"ind-vs-nz-lowest-ticket-will-be-sold-at-a-price-of-rs-750","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind vs Nz: इतने रुपये में मिलेगी मैच की सबसे सस्ती टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind vs Nz: इतने रुपये में मिलेगी मैच की सबसे सस्ती टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर को होने वाले वन डे मैच को देखने के लिए सस्ती टिकट का इंतजार खत्म हो गया है। दर्शकों को सस्ती टिकट एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के काउंटर पर 15 अक्तूबर से मिलेंगी। सबसे सस्ती टिकट इस बार 750 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्शकों को 1500, 2000, 3000, 6000, और 10000 रुपये में टिकट मिल रही है, लेकिन मैच के लिए अभी तक दर्शकों में टिकट खरीदने को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं है। तीसरे दिन भी एचपीसीए के धर्मशाला स्थित काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए दर्शकों की भीड़ नहीं उमड़ी।
विज्ञापन
अभी ज्यादातर 1500 वाली टिकटें ही बिक रही हैं। महंगी टिकटों में दर्शक ज्यादा रुझान नहीं दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सस्ती टिकट न मिलने के कारण ही एचपीसीए का धर्मशाला स्थित टिकट काउंटर खाली रह रहा है। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि धर्मशाला स्थित एचपीसीए काउंटर पर 15 अक्तूबर से सस्ती टिकटें मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
मैच के दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 16 अक्तूबर को धर्मशाला में मौसम साफ रहेगा। 14 और 15 अक्तूबर को धर्मशाला मैदान में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अभ्यास करेंगी। इन दोनों दिन धर्मशाला में मौसम साफ रहेगा।