{"_id":"65ec64f2039371d55e0528b9","slug":"ind-vs-eng-test-england-team-bowed-before-ashwin-kuldeep-magic-of-spin-worked-a-lot-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: अश्विन-कुलदीप के आगे इंग्लैंड की टीम ने टेके घुटने, फिरकी का खूब चला जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs ENG: अश्विन-कुलदीप के आगे इंग्लैंड की टीम ने टेके घुटने, फिरकी का खूब चला जादू
Sun, 10 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:00 AM IST
सार
ठंडी फिजाओं के बीच धर्मशाला स्टेडियम में फिरकी गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया। भारतीय स्पिनरों की फिरकी के आगे इंग्लैंड की टीम ढेर हो गई।
विज्ञापन
कुलदीप यादव, आर अश्विन
- फोटो : संवाद
विस्तार
धौलाधार पहाड़ियों की ठंडी फिजाओं के बीच धर्मशाला स्टेडियम में फिरकी गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया। भारतीय स्पिनरों की फिरकी के आगे इंग्लैंड की टीम ढेर हो गई। भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड का टॉप से लेकर लोअर ऑर्डर बेबस दिखा। मैच के दौरान खेली तीन पारियों में 30 खिलाड़ी आउट हुए। इसमें 25 खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाने वाले स्पिन गेंदबाज थे। भारतीय की ओर से आर अश्विन, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में 18 विकेट चटकाए। भारत की आरे से अश्विन और कुलदीप, जबकि इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने पांच-पांच विकेट लिए। तेज गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 मार्च से शुरू हुआ। यह मैच स्पिन गेंदबाजों की बदौलत ढाई दिन में समाप्त हो गया। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। इसे स्पिन गेंदबाजों ने मिथक साबित कर दिया है। धर्मशाला में टॉस जीत कर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड ने कुलदीप यादव और अश्विन के आगे घुटने टेक दिए थे। पहली पारी में कुलदीप यादव ने पांच, अश्विन ने चार और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। उधर भारत की पहली पारी में इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने पांच विकेट लिए। दूसरे स्पिनर टॉम हार्टले को दो विकेट मिले। तेज गेंदबाज जिम्मी एंडरसन को दो और बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला। इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में आर अश्विन ने पांच, कुलदीप यादव ने दो और रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह दो विकेट ले पाए।
विज्ञापन