{"_id":"58d40db34f1c1b870a1a310f","slug":"ind-vs-aus-cricket-teams-practice-before-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind vs Aus: निर्णायक टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों ने खूब बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind vs Aus: निर्णायक टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों ने खूब बहाया पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। बीते दिन बुधवार को धर्मशाला पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने वीरवार को जमकर अभ्यास किया। वीरवार सुबह नौ बजे टीम मैदान में पहुंच गई।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने सुबह नौ बजे के सेशन में करीब ढाई घंटे तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दूसरी ओर, टीम इंडिया के खिलाड़ी भी दो दिन के आराम के बाद वीरवार को मैदान पर पहुंचे।
विज्ञापन
शाम के सत्र में डेढ़ बजे खिलाड़ियों ने कोच अनिल कुंबले की देखरेख में अभ्यास किया। सीरीज का 25 से 29 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाना है। शुक्रवार को भी दोनों टीमें सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन