फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   increased salary for mid day meal workers.

मिड डे मील वर्कर्स को सीएम ने दिया तोहफा

Fri, 20 Mar 2015 10:24 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
increased salary for mid day meal workers.

हिमाचल के स्कूलों में तैनात हजारों मिड-डे मील कर्मचारियों को हरियाणा की तर्ज पर बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। वीरवार को प्रदेश भर से आए मिड-डे मील कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले विधानसभा का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को हरियाणा की तर्ज पर 2500 रुपये करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीटू राज्य अध्यक्ष जगतराम ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मिड-डे मील कर्मचारियों की छंटनी न करना, स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियां वेतन सहित देने, 10 महीने की जगह 12 महीने का वेतन देना, मिड-डे मील वर्कर्स को शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र देने की मांग को भी पूरा करने का आश्वास दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की भी चेतावनी

increased salary for mid day meal workers.

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने दिए आश्वासनों पर शीघ्र संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन प्रदेश व्यापी और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव डा. कश्मीर सिंह, विजेंद्र मेहरा, रमाकांत, बच्चन सिंह, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कांता महंत, सचिव छवि राम, हिमी देवी, बलविंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांता महंत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या मिड-डे मील कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि बजट के बाद भी मानदेय को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed