{"_id":"58b82df84f1c1b87598307aa","slug":"income-tax-raid-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों-दफ्तरों में आयकर विभाग की छापामारी, कारोबारियों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों-दफ्तरों में आयकर विभाग की छापामारी, कारोबारियों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान लेनदेन पर नोटिस भेजने के बाद आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को हिमाचल के ऊना जिले के घालूवाल, कुठेड़ा जसवाला और गगरेट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापामारी कर कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के अधिकारियों की टीम की छापामारी से कारोबारियों में दिन भर हड़कंप रहा। बताया जा रहा है कि वीरवार को गगरेट बाजार के बीचोंबीच एक किराना व्यापारी की दुकान में दोपहर लगभग सवा बारह बजे आयकर टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
इसके अलावा घालूवाल में शराब कारोबारी के दफ्तर में भी दबिश दी गई। कुठेड़ा जसवाला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड खंगाला गया। आयकर विभाग पालमपुर रेंज के अतिरिक्त कमिश्नर एनआर कपूर ने बताया कि नोटबंदी के दौरान खातों में जमा करवाई गई राशि से संबंधित ही यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान जिन कारोबारियों के खातों में रुपये जमा हुए थे, उन्हें एडवाइजरी लेटर जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने जिला भर के 250 लोगों को एडवाइजरी लेटर जारी किए हैं।
आईटीओ विनोद कुमार ने बताया कि जिला में लोगों को एडवाइजरी लेटर जारी कर 15 फरवरी तक रिस्पांस फाइल करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि निश्चित समयावधि के बाद ही विभाग कार्रवाई कर रहा है।