फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In the ration depots of the city Server remained stalled for 5 hours

Shimla News: शहर के राशन डिपुओं में 5 घंटे तक ठप रहा सर्वर

Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the ration depots of the city
Server remained stalled for 5 hours
सैकड़ों उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

40 से अधिक राशन डिपुओं में दिया जाता हैै सस्ता राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के राशन डिपुओं में मंगलवार को उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया। शहर के डिपुओं में मंगलवार सुबह 11 बजे सर्वर ठप हो गया। इस वजह से मशीन ने काम करना बंद कर दिया।
डिपुओं में आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालों की खरीदारी करने आए उपभोक्ताओं ने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन जब सर्वर नहीं चला तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों ने विभाग की खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शहर के बस स्टैंड, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, संजौली समेत आसपास के इलाकों से आए उपभोक्ता सीमा शर्मा, अनिल और रमेश कुमार ने बताया कि वह समय निकालकर राशन लेने के लिए आए थे लेकिन सर्वर नहीं चलने से उन्हें राशन नहीं मिला। उन्होंने मांग की है कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। शहर में 30 हजार के करीब राशन कार्ड धारक हैं। इन उपभोक्ताओं को 40 से अधिक राशन डिपुओं में सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। डिपुओं में सर्वर शाम चार बजे के बाद चला। इसके बाद शाम पांच बजे डिपो बंद हो जाता है। ऐसे में इस दौरान केवल गिने चुने उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पाया।
विज्ञापन




ठीक करवा दिया है सर्वर : ठाकुर
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पीसी ठाकुर ने बताया कि सर्वर न चलने की सूचना मिलने के बाद इसे तुरंत दुरुस्त करवा दिया था। डिपुओं में आए सभी उपभोक्ताओं को राशन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article