{"_id":"5c658dbbbdec22120179b793","slug":"in-the-case-of-hpu-fake-degree-case-the-two-accused-remanded-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड
Thu, 14 Feb 2019 09:49 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इन दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक आरोपी हमीरपुर जिले के नादौन का है, जबकि दूसरा आरोपी सोलन जिले का है।
विज्ञापन
अदालत से 16 फरवरी तक रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब इनसे फर्जी डिग्री मामले में जुड़े कई अन्य मुख्य तथ्य जुटाने का प्रयास करेगी। वीरवार को पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया। दोपहर को स्थानीय अदालत में पेश किया। पुलिस अदालत में आरोपियों की रिमांड लेनेे को पूरी तैयारी के साथ गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत में साक्ष्य पेश किए और अदालत ने इन दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। बता दे कि पुलिस अभी तक एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन