Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In HPU auditorium Vice Chancellor honoured meritorious students with Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: एचपीयू सभागार में कुलपति प्रो. महावीर ने नवाजे मेधावी, जानें विस्तार से

Tue, 17 Jun 2025 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 08:52 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में मंगलवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
In HPU auditorium Vice Chancellor honoured meritorious students with Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman
एचपीयू कुलपति ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजे मेधावी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। वर्तमान दौर में एआई की जरूरत को देखते हुए प्रदेश विश्वविद्यालय ने यह फैसला लिया है। एचपीयू इस साल से एआई और डाटा साइंस को अलग विषय के तौर पर शुरू किया जा रहा है। विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में एआई बेहद जरूरी हो गया है। इससे काम आसान हो रहा है। युवाओं को इससे जानना जरूरी है। हालांकि, एआई भी भगवान नहीं है। यह भी डाटा के आधार पर ही परिणाम दिखाता है।

विज्ञापन




युवाओं को चाहिए कि वे अपनी स्किल डेवलपमेंट यानी कार्यकुशलता को बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा डाटा यानी जानकारी ग्रहण करें। समारोह में शिमला शहर के स्कूलों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के बाद कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में क्लासिकल कंप्यूटर की जगह क्वांटम कंप्यूटर ले लेगा। इससे एक साल में होने वाली गणना महज पांच मिनट में पूरी हो जाएगी। कहा कि आज के दौर में अब भाषा भी पढ़ाई में बाधा नहीं रही। पहले हिंदी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी भाषा में विज्ञान विषय पढ़ने में दिक्कत आती थी। खुद उन्हें भी फिजिक्स समझने में छह महीने लग गए। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कुलपति ने मेधावियों को सम्मानित करने की अमर उजाला और एस्पायर ग्रुप की भी सराहना की।

विज्ञापन
Trending Videos

नशे से दूर रहकर मेहनत करो, स्किल डेवलपमेंट पर रखो फोकस
कुलपति ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि सभी बच्चे बड़े सपने देखें। ईमानदारी से मेहनत करें। एक समय में एक ही काम करें। यदि खाना खा रहे हैं तो सिर्फ इसी पर ध्यान दें। साथ में कंप्यूटर, मोबाइल आदि न चलाएं। पढ़ाई के वक्त भी ऐसा ही करें। नशे से दूर रहें। समारोह में पहुंचे बच्चों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी कुलपति ने शुभकामनाएं दीं। समारोह में सोलन कॉलेज की प्रिंसिपल मनीषा कोहली ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed